फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सत्संग में कराया कन्या विवाह

सत्संग में कराया कन्या विवाह

Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सत्संग में कराया कन्या विवाह
सत्संग में कराया कन्या विवाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रोड स्थित त्यागी धर्मशाला में रामपाल के अनुयायियों ने सत्संग का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों की की सेवा करने वाले कभी दुखी नहीं होते हैं। मानव सेवा करना पुण्य का कार्य है।
सत्संग के बाद विवाह का आयोजन किया गया। गरीब कन्या का बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। गांव पुरबालियान निवासी सतपाल दास की पुत्री प्रीति और मवाना के सोनू दास का विवाह कराया गया। इस दौरान अजय दास, प्रदीप दास, मुकेश दास, मनोज, रतन, संजय, सुरेश, सुमेरदास, सुरेंद्र, राजपाल, महेंद्री, हितेश, रोहित, मनोज दास, मोनू, सुभाष, गुलाब, कृष्णपाल, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा जागें और दूसरों को भी जगाएं: आचार्य
मुजफ्फरनगर। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि छात्र-छात्राओं के कंधों पर देश का भविष्य टिका है। युवा पीढ़ी खुद जागे और दूसरे को भी जगाए। इस दौरान 52वीं करियर काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आईएएस निशांत जैन, डिप्टी कमिश्नर एके सिंह ने कहा कि भविष्य को अच्छा-बुरा बनाना अपने ऊपर निर्भर करता है। अपने निर्णय लें और उस पर आगे बढ़े। ब्रह्मचारी अनीता दीदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। देश को उन्नति के पथ पर युवा पीढ़ी ले जा सकती है। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि असंभव जैसा शब्द युवाओं की डिक्शनरी में नहीं होना चाहिए।

कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त किए
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला पंचायत सभागार में प्रथम अधिवेशन किया गया, जिसमें पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इस मौके पर एमए अलवी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश, जिला मंत्री महक सिंह, संप्रेक्षक सूरजमल के निर्देशन में एके अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राजपाल शर्मा, गंगाराम, ब्रजमोहन लाल वर्मा उपाध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा संयुक्त सचिव, संतोष वर्मा, बशीरुद्दीन, रामपाल सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जगन्नाथ, जेवी जैन को सदस्य मनोनीत किया गया। इनके साथ ही रामपाल गुप्ता जानसठ अध्यक्ष, सुरेंश चंद शर्मा खतौली अध्यक्ष, सत प्रकाश भटनागर बुढ़ाना अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed