फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुण्य कर्म में जीवन की सार्थकता: ओमानंद

पुण्य कर्म में जीवन की सार्थकता: ओमानंद

Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुण्य कर्म में जीवन की सार्थकता: ओमानंद
पुण्य कर्म में जीवन की सार्थकता : ओमानंद
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि पापकर्म से जीवन की शांति, समृद्धि और आत्मिक बल नष्ट होता हैं। मन, वचन और कर्म में पुण्य भाव जगाए, तभी प्रभु प्राप्ति होगी।
श्री शुकदेव आश्रम स्थित डोंगरे भागवत भवन में हरिद्वार से आई महा मंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरि की कथा का शुभारंभ स्वामी ओमानंद ने किया। संतश्री ने कहा कि भागवत ज्ञान का सरोवर हैं, वेदों और उपनिषद का सार हैं। ईश्वर प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है। पापकर्म से अमूल्य जीवन निरर्थक होता हैं। सुख, समृद्धि और आत्मिक ऊर्जा नष्ट होती हैं। सच्चे मन से पुण्य कर्म करे, तभी भगवान की कृपा मिलेगी। भागवत मन के विकारों को दूर करती है। आत्मा की पवित्रता के लिए ईर्ष्या, बैर भाव का त्याग करें। अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु हैं। अचेतन में फंसे प्राणियों को चेतन की पहचान भागवत करती है। जीवन कैसे जीये, ईश्वर से कैसे आत्मा जुड़े आदि जीवन कल्याण की राह कथा श्रवण से मिलती है। परोपकार और सेवा भाव करने से मनुष्य सत्कर्मों पर अग्रसर होता है।
विज्ञापन

गुरुदेव स्वामी कल्याण देव ने सेवा को प्रभु भक्ति मानकर मानवमात्र के उत्थान को जीवन समर्पित किया था। महा मंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरि ने कहा कि भागवत श्रीकृष्ण का ही रूप है। सत्य ज्ञान से ही जीवन की बुराइयां समाप्त होती है। यज्ञमान राजू रहे। हरीश सेठी ने पूजन किया। मौके पर अचल शास्त्री, सुमन शास्त्री, आचार्य श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed