{"_id":"5988bce54f1c1b1d698b45fb","slug":"141502133477-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वढद्युत विभाग बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वढद्युत विभाग बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों की कटेगी बत्ती
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम बकायेदारों की बत्ती काटकर उन्हें ब्लैक लिस्ट करेगा। पांच हजार से अधिक के बकायेदारों की लंबी फेहरिस्त है। रक्षाबंधन पर्व के बाद विभाग इनसे बिल का पैसा वसूलने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए टीमें बनाकर कार्रवाई होगी।
शहरी क्षेत्र में विद्युत मीटर लगाकर मुफ्त की बिजली जलाने वालों की खैर नहीं होगी। घर-घर जाकर विद्युत विभाग की टीम जांच करेगी। विभाग ने पांच हजार से अधिक बकाएदारों की लिस्ट तैयार की है. जिसमें कई हजार ऐसे उपभोक्ता निकले हैं, जो सालों से विद्युत विभाग का पैसा दबाए बैठे हैं। इन लोगों पर विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। बिल जमा नहीं करने वालों की बत्ती गुल करने के साथ ही विभाग उन्हें ब्लैक लिस्ट करेगा। यह वह उपभोक्ता हैं, जिनके विद्युत बिल पांच हजार से अधिक के हैं। इनके कनेक्शन काटने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर, शहरी क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीम बनाई गई है। यह टीम रक्षाबंधन का पर्व बीतते ही काम में जुटेगी। जनपद में करीब एक लाख से अधिक लोगों पर पांच हजार रुपये से ज्यादा का बिल बकाया चल रहा है। लगातार मौका देने के बाद यह उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं।