{"_id":"59666f224f1c1bd34d8b468f","slug":"141499885346-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन से कम होगी कुपोषण की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन से कम होगी कुपोषण की समस्या
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार नियोजन से कम होगी कुपोषण की समस्या
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने कहा कि परिवार नियोजन से बच्चों की कुपोषण की समस्या का निदान हो सकता है। बिना अंतर के बच्चों के जन्म से मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला में सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि समाज के उच्च और मध्यम वर्ग में इस समय परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरूकता नजर आ रही है। मजदूर और गरीब तबके में अभी भी हर साल बच्चे पैदा करने का चलन है। ऐसी स्थिति में मां और शिशु दोनों की जान का खतरा बना रहता है। परिवार नियोजन से बच्चों में कुपोषण की समस्या भी कम हो जाएगी। माताओं का स्वास्थ्य भी ठीक होगा। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस के आयोजन की थीम नई लहर नया विश्वास रहेगी। जन साधारण का सीमित परिवार के संबंध में जागरूक करना विभाग का उद्देश्य है। इसी कड़ी में 14 जुलाई को जिला चिकित्सालय परिसर में परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य परामर्श मेले का आयोजन किया जाएगा। ब्लाकों में भी मेले लगाए जाएंगे। 15 जुलाई को रेडक्रॉस भवन में धर्मगुरु सम्मेलन में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. वीके सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीके मिश्रा, डॉ. गीतांजलि वर्मा, पुष्पा रानी, अलका सिंह, उदयवीर सिंह आदि रहे।