{"_id":"595a8d104f1c1bf5488b4733","slug":"141499106576-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी खत्म: स्कूल खुले, अब पढ़ाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी खत्म: स्कूल खुले, अब पढ़ाई होगी
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी खत्म, अब पढ़ाई होगी
मुजफ्फरनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल, कॉलेज फिर से खुले। विद्यालयों में यज्ञ, हवन, सरस्वती पूजन के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। अब बस स्कूलों में पढ़ाई होगी।
हालांकि गर्मियों के अवकाश के बाद जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय शनिवार को ही खुल गए थे, लेकिन दो जुलाई का रविवार होने के कारण पब्लिक स्कूलों और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में तीन जुलाई तक का अवकाश घोषित कर रखा था। सोमवार को तमाम स्कूल, कॉलेज फिर से खुले। बीते 40 दिनों तक छुट्टी में मौज मस्ती करने वाले बच्चों के कंधों पर बस्तों का बोझ फिर से आ गया। सोमवार को काफी दिनों बाद स्कूल जाना छोटे बच्चों को अखरा, मगर अभिभावकों ने उन्हें मान-मनौव्वल कर स्कूल में भेजा। कई स्कूल, कॉलेजों में सुबह यज्ञ हवन के उपरांत फिर से शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। स्कूल, कॉलेज खुलने पर एक बार फिर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हुई। हाईस्कूल उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने भी कक्षा 11 में प्रवेश लिया।