फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 thousand students will be focused on education

14 हजार छात्रों की शिक्षा पर होगा फोकस

Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 thousand students will be focused on education
14 हजार छात्रों की शिक्षा पर होगा फोकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की अधिगम की स्थिति परखने के लिए कराई गई लर्निंग आउटकम परीक्षा का जिले में बेहतर परिणाम रहा है, लेकिन परीक्षा देने वालों में से करीब 14 हजार छात्रों की स्थिति ठीक नहीं मिली। मुख्यधारा में लाने के लिए इन्हें विशेष प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा। शीतकालीन अवकाश के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाना है।

जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा पांच, छह, सात एवं आठ तक के छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर जानने के लिए लर्निंग आउटकम की परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रदेश भर में आठ नवंबर को हुई इस परीक्षा में जिले के करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा परिणाम के अनुसार 53.02 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ए-प्लस तथा ए ग्रेड प्राप्त किया है जबकि 18.57 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बी ग्रेड पाया है। यहां तक तो स्थिति ठीक रही है, लेकिन करीब 28.41 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सी, डी एवं ई श्रेणी में रहे हैं। इन छात्रों की संख्या करीब 14 हजार है। कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए इन छात्र-छात्राओं के विशेष प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा। बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी का कहना है कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाना है। इससे उनकी हौसलाअफजाई होगी। साथ ही कमजोर प्रदर्शन वाले छात्रों को भी आगे बढ़ाने के लिए अलग से प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम में जिले की स्थिति
ग्रेड छात्रों का प्रतिशत
ए-प्लस 27.42
ए 25.60
बी 18.57
सी 11.87
डी 9.42
ई 7.12
यह था ग्रेडिंग सिस्टम
ग्रेड अंक
ए-प्लस 80 प्रतिशत से ऊपर
ए 70 से 79 प्रतिशत
बी 60 से 69 प्रतिशत
सी 50 से 59 प्रतिशत
डी 40 से 49 प्रतिशत
ई 30 से 39 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed