फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14-hour power cuts

गर्मी फुल, 14 घंटे रही बिजली गुल

Tue, 03 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
14-hour power cuts
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
पुरा बिजलीघर को 132 केवीए बिजलीघर खतौली से जोड़ने के लिए करीब चौदह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत लाइन के बीच खडे़ पेड़ काटने के लिए क्षेत्र के छह बिजलीघर को बंद करना पड़ा। जिस कारण छह बिजलीघरों से जुडे़ करीब 180 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन


जबकि विद्युत विभाग ने केवल दस घंटे बिजली आपूर्ति बंद करने की बात कही थी। इतने घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने से नगरवासियों सहित गांव के लोग गरमी से बिलबिला उठे। इतना ही नहीं बिजली आपूर्ति बंद होने से नगर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम अधिकारियों के मुताबिक पुरा बिजलीघर को 132 केवीए खतौली बिजलीघर से जोड़ने के लिए लाइन डाली जा रही है। जिसके लिए विद्युत लाइनों के बीच आने वाले पेड़ों का काटना अनिवार्य हो गया था। इसलिए सोमवार की सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद विद्युत लाईन के बीच आने वाले एक दर्जन से अधिक  पेड़ों को काटने का कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एसडीओ ट्रांसमिशन राजीव भट्ट तथा एसडीओ  खतौली मनोज कुमार ने बताया था कि पेड़ काटने के दौरान सोमवार की सुबह आठ से  शाम छह बजे तक सिकंदरपुर, टोडा, पमनावली, तिसंग, नगर तथा देहात फीडर बिजलीघर बंद किए जाएंगे। जिस कारण उक्त बिजलीघरों पर लगे 180 ग्रामों में दस घंटे बिजली  आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

कर्मचारियों द्वारा पेडों का काटने का कार्य रात आठ बजे तक चलता रहा। करीब 10 बजे तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। इस तरह से दस घंटे के बजाए नगर एवं 180 गांवों में तेरह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। माह मई में भीषण गरमी पड़ने से बिजली के बिना लोग बिलबिला उठे। घरों में लगे इंवर्टर बैटरे भी सोमवार को दोपहर तक ही जवाब दे चुके थे।

मकानों में गरमी की वजह से घुटने होने से लोगों को सांस तक लेना मुश्किल हो रहा था। शाम के समय लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन गरमी से राहत नहीं मिल सकी। दिन में बिजली नहीं होने से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित रहा। नगर के छोटे व बडे़ उद्योग बिजली की वजह से बंद रहे। हालांकि सोमवार की साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें व कारखाने बंद रखे थे।


इतना ही नहीं नगरपालिका प्रशासन भी कई मोहल्लों में बिजली नहीं आने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं कर सकी। जिस कारण कई मोहल्ले लोग पेयजल पानी तक के लिए तरस गए। रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का ठंडी बोतल नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed