{"_id":"587bb8e44f1c1b665fefe033","slug":"14-foot-python-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 फुट लंबा इंडियन पाइथन पकड़ा, वन्य जीव सेंचुरी में छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फुट लंबा इंडियन पाइथन पकड़ा, वन्य जीव सेंचुरी में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया अजगर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिलासपुर में वन विभाग की टीम ने इंडियन प्रजाति का पाइथन (अजगर) पकड़ा है। टीम ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू में किया। पकड़ने के बाद इसका परीक्षण किया गया। वन विभाग को गांव बिलासपुर से खबर मिली कि खेत में अजगर घूम रहा है। तत्काल डीएफओ सूरज के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ लिया। डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया अजगर खतरनाक नहीं है। लेकिन छोटे पशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसकी लंबाई 14.5 फुट है। जबकि वजन करीब 25 से 27 किलो के बीच है। वन विभाग की टीम गांव में पाइथन के अन्य परिवारिक सदस्यों की जांच पड़ताल कर रही है। चूंकि पकड़ा गया पाइथन किशोरावस्था में है। इसके परिवारिक सदस्य भी जंगल में मिल सकते हैं। इससे पहले भी शहर में रुड़की रोड पर कंबल वाले गोदाम में इंडियन प्रजाति का पाइथन पकड़ा गया था। उसकी भी लंबाई 15 फुट निकली थी। एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए पाइथन को डिप्टी रेंजर कुलदीप सिंह, उत्सव कुमार, वन रक्षक दीपक कुमार, वॉचर ब्रिजेश, माली राकेश कुमार की टीम ने वन्यजीव सेंचुरी में छोड़ा है।