फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 clinics sealed and 48 hospital operators notice

Muzaffarnagar: अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान जारी, 14 क्लीनिक सील और 48 अस्पताल संचालकों को नोटिस

Wed, 14 Sep 2022 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। नगरीय क्षेत्र में तीन क्लीनिक को नोटिस दिया गया है। सदर ब्लॉक में तीन क्लीनिक सील किए गए और चार को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन
14 clinics sealed and 48 hospital operators notice
जिला महिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे सीडीओ संदीप भागिया और सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर बिना पंजीकरण संचालित किए जा रही क्लीनिक और अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। 14 क्लीनिक सील किए गए, जबकि 48 क्लीनिक एवं अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि फर्जी अस्पतालों, क्लीनिक और लैब की जांच के लिए मंगलवार को भी अभियान चलाया गया। नगरीय क्षेत्र में पांच क्लीनिक सील किए गए हैं। कच्ची सड़क स्थित कौशल क्लीनिक, आनंदपुरी में लाइफ लाइन हॉस्पिटल, सागर नर्सिंग होम को सील किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में तीन क्लीनिक को नोटिस दिया गया है। सदर ब्लॉक में तीन क्लीनिक सील किए गए और चार को नोटिस दिया गया। मोरना ब्लॉक में दो, पुरकाजी ब्लॉक में एक, बुढ़ाना ब्लॉक में तीन सील क्लीनिक सील किए गए हैं। जानसठ ब्लॉक में 10 संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

झोलाछाप डॉक्टरों ने बंद रखी दुकानें
खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एके सिंह ने कसबे में नौ क्लीनिक सील कर नोटिस जारी कर दिया था। मंगलवार को भी कार्रवाई के डर से ऐसे चिकित्सकों ने क्लीनिकों को शटर नहीं उठाए। अधिकतर लैब भी बंद रही। कस्बे के राजेंद्र, रवि, सुरज, दिनेश, रामवतार, सुमित, जावेद, शहजाद, आरिफ आदि का कहना है क्षेत्र में अप्रशिक्षित चिकित्सकों की भरमार है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती होनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने बरला और छपार में मारा छापा
छपार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरला और छपार में एक दर्जन से अधिक अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापा मारा। अप्रशिक्षित चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर इधर उधर नदारद हो गए।

मोरना में लगाई गई सील
मोरना में मोरना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि मोरना में चार क्लीनिक पर सील लगाई गई है जबकि पांच को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा बेहड़ा सादात में दो क्लीनिक पर सील लगाई गई है।

जानसठ में नोटिस भेजकर मांगा जवाब
जानसठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बताया कि चार दिन की अवधि के बाद यदि कोई डॉक्टर आवश्यक दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया तो उसके नर्सिंग होम और क्लीनिक को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने अलमेक्स हॉस्पिटल, जनसेवा क्लीनिक, गौतम पॉली क्लीनिक, मोहित डेंटल क्लीनिक, नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर, मदर इंडिया हॉस्पिटल, दयानंद हॉस्पिटल, रहमत क्लीनिक, डॉक्टर जयवीर सिंह क्लीनिक, पंत क्लीनिक, डॉक्टर आसिफ बच्चों का क्लीनिक, डॉक्टर नौशाद कैफ मेडिकल स्टोर ढांसरी को नोटिस सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed