फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   137 disabled children identified for equipment

Muzaffarnagar News: उपकरणों के लिए चिह्नित किए गए 137 दिव्यांग बच्चे

Sat, 22 Jul 2023 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
137 disabled children identified for equipment
-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर लगाए गए कैंप में 150 बच्चों का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। डायट में लगे कैंप में कक्षा एक से आठ तक के छह से 14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया। इसमें 130 से अधिक बच्चे चिन्हित किए गए।

सरकुलर रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर समग्र शिक्षा एवं एलिम्को कानपुर के तत्वावधान में पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें 150 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया। 137 बच्चे उपकरण के लिए चिन्हित किए गए। जिन्हें 14 ट्राइसाइकिल, 49 व्हील चेयर, 34 हियरिंग ऐड, 29 एमआर किट, छह बैशाखी, सात सीपी चेयर, चार रोलेटर, चार स्मार्ट केन, दो ब्रेल किट और 32 कैलीपर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि कैंप में एलिम्को के आर्थोटिक एंड प्रोस्थोटिक विशेषज्ञ अवनीश, राजेश वर्मा, ऑडियोलरजिस्ट अरुण कुमार और हर्ष ने दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उन्हें चिन्हित किया। अक्तूबर माह में चिन्हित बच्चों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर ज्योति प्रकाश तिवारी, स्पेशल एजुकेटर संजीव कुमार, रामभूल, पूनम, रेनू, प्रतिमा, बबीता और आदित्य प्रकाश मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed