फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रिपोर्ट दर्ज होने के दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

रिपोर्ट दर्ज होने के दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

Wed, 17 Apr 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
देवबंद (सहारनपुर)। युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ 10 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस पर विपक्षियों के साथ मिलीभगत कर दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बेरियान (पठानपुरा) निवासी जमील अहमद ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बताया कि खुमरान मस्जिद निवासी वसीम के साथ उनकी मुकदमेबाजी चल रही है। इसी रंजिश में विगत 15 फरवरी को वसीम के साथ उसके पुत्र रईस की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि वसीम ने अपने भाइयों के साथ मिलकर घर में बैठे उसके पुत्र रईस की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जमील के मुताबिक शोर शराबा सुनकर वहां पहुंचे मसूद, कालू आदि ने रईस को उनके चंगुल से छुड़ाया था वरना वह उसे जान से ही मार देते। पुलिस ने उनकी तहरीर पर वसीम समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आज तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। जमील के परिवार ने संबंधित पुलिस चौकी के इंचार्ज पर विपक्षियों से मिलीभगत कर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जमील की पत्नी शकीला ने तो चेतावनी दे डाली कि यदि 10 दिन के भीतर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। उधर, सीओ अजेय शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed