फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली

रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली

Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली
रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में देशभक्ति की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शनिवार की शाम ज्ञानेश्वर सेवादल के द्वारा रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। शोभायात्रा कस्बे में स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अमर जवान, मां दुर्गा, वीर हनुमान जी सहित अनेकों प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में भजन संध्या का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा के दौरान दीपेश गुप्ता, निशांत कांबोज, अश्वनी चौधरी, रोहित गोयल, अरविंद पाराशर, अंकित सिंघल, विनय शर्मा, गगन गोयल, रेशू गोयल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी व नवमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोग लगाकर अपने व्रत खोलें। शनिवार की सुबह महिला भक्तों ने मंदिरों में मां का गुणगान किया। जिसको लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed