{"_id":"5c7c23ddbdec224ca34921a4","slug":"131551639517-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट के जरिए बताए मानव सेवा के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट के जरिए बताए मानव सेवा के तरीके
विज्ञापन
स्काउट के जरिये बताए मानव सेवा के तरीके
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जमीयत यूथ क्लब के स्काउट प्रशिक्षित सदस्यों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इन सदस्यों ने विभिन्न विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के तरीके प्रदर्शित किए। वक्ताओं ने कहा कि जमीयत उलमा ने हमेशा देश की तरक्की और खुशहाली के लिए काम किया है।
रविवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि जमीयत उलमा की स्थापना को सौ वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यूथ क्लब के सदस्यों को स्काउट प्रशिक्षण दिया गया है। यह छात्र देश की तरक्की और खुशहाली में अहम भूमिका निभाएंगे। कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि जमीयत का मकसद सेवाभाव के साथ काम करना है। इस अवसर पर स्काउट सदस्यों ने विभिन्न करतब दिखाए। टायरों के बीच से निकलना , तंबू निर्माण कराना, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रदर्शन किया, जिन्हें देखकर लोग अचंभित रह गए। इस अवसर पर मौलाना मआज हसन, कारी अब्दुल माजिद, मौलाना हुसैन, कारी आदिल, कारी आरिफ, मोहम्मद इस्माइल, मौलाना आकिल, मोहम्मद मुनफैत, मोहम्मद अरशद, अब्दुल कलाम, मोहम्मद अजहर, आसिफ, अहतशाम, जिला स्काउट से भूषण अरोरा, शिव कुमार यादव, संतोष वर्मा, सलीम त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुफ्ती बिन यामीन ने तथा संचालन कारी जाकिर हुसैन ने किया।