{"_id":"5c436c36bdec224bd41e180a","slug":"131547922486-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ करोड़ से होंगे शहर में कई विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ करोड़ से होंगे शहर में कई विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों के प्रस्ताव डीएम को दिए
मुजफ्फरनगर। 14वें वित्त की धनराशि से नगर के विकास के लिए कई कार्य होंगे। करीब साढ़े आठ करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव डीएम को दे दिए गए हैं। इनमें सेंसर लगी एलईडी लाइटों के अलावा पेयजल सुधार तथा सफाई के लिए उपकरणों की खरीद होगी। इसके अलावा पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसकी चारदीवारी कराई जाएगी।
नगर पालिका में 14वें वित्त की धनराशि से कार्य कराने को नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने प्रस्ताव दे दिए हैं। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि को सफाई उपकरणों, पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि पर खर्च किया जाना है। उन्होंने डीएम को दिए प्रस्तावों में कूड़ा उठाने के लिए 15 छोटे ट्रैक्टर-ट्राली खरीदने, करीब एक करोड़ से चार डंपर लेने का प्रस्ताव दिया है। करीब 63 लाख से नाला सफाई के लिए दो रोबोट मशीनें, 58.70 लाख से नगर में 2500 स्ट्रीट लाइटें और 8.68 लाख से सेंसर लगवाना प्रस्तावित है। इसके अलावा नलकूप संख्या 14 और 11 का रिबोर कराने, नलकूपों की छतों की मरम्मत कराने, पाइप लाइन लीकेज रोकने को सामान खरीदने, नाला एवं सड़कों का निर्माण कराने के काम शामिल किए गए हैं। रुड़की रोड पर पुलिस चौकी के पास नगर पालिका की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर चाहरदीवारी कराई जाएगी। चेयरपर्सन ने डीएम राजीव शर्मा को दिए गए प्रस्तावों को जिला स्तरीय गठित समिति में स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
इंदिरा कॉलोनी में स्वयं करते हैं सफाई
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी के निवासियों की गोष्ठी में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मास्टर तेलूराम त्यागी ने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश लोग स्वयं साफ-सफाई करते हैं, नगर पालिका के कर्मचारी के भरोसे नहीं रहते। इसलिए आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रहता है। गोष्ठी में वक्ताओं ने आगे भी आपसी सहयोग से स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। गोष्ठी में अशोक त्यागी, जितेंद्र शर्मा, सहदेव धीमान, डा. धर्मपाल त्यागी, रविंद्र गुप्ता, सत्यवीर धीमान, राजेंद्र अग्रवाल आदि शामिल रहे।