{"_id":"5c3795b8bdec227388139ce1","slug":"131547146680-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल पिलर पुल के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल पिलर पुल के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीकृति मिलने के बाद बनेगा अधिक लंबा पुल
रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन राज्य हाईवे पर रोहाना में पिलर का डबल पुल बनाने के लिए स्टेट हाईवे अथॉरिटी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। हरी झंडी मिलने के बाद इस पर काम होगा। इसके लिए दोबारा अधिक लंबाई के पुल का प्रस्ताव बनाना होगा।
उत्तर प्रदेश राज्यराज मार्ग- 59 पर रोहाना में 1188 मीटर लंबे मिट्रटी के पुल और सड़क का पिछले वर्ष भाकियू ने विरोध कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। ग्रामीणों ने पिलर के डबल पुल बनाने की मांग की थी। तब से निर्माण कार्य अधर में लटका है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक प्रमोद ऊटवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने डीएम राजीव शर्मा और एप्को के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक बेनतीजा रही। सांसद और विधायक ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को वस्तु स्थिति से अवगत भी कराया। रोहाना में पिलर का पुल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण (उपसा) लखनऊ के योजना महाप्रबंधक शिवकुमार अवधिया ने सांसद व विधायक को साथ लेकर अधूरे पड़े निर्माणकार्य का रोहाना में आकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पिलर के डबल पुल बनाए जाने की मांग की। जनपद के उपसा प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया की डबल पिलर पुल के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। यदि शासन की स्वीकृति मिल गई तो रोहाना में 1400 मीटर लंबे पुल के लिए एस्टीमेट बनेगा और शिवमूर्ति से लेकर पेट्रोल पंप के पास तक इसका निर्माण कार्य होगा। इसकी लागत एक सौ चालीस करोड़ होगी, जबकि अधूरे पड़े पुल में करोड़ों की लागत आ चुकी है।
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए गुटखों के नमूने
मुजफ्फरनगर। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने गुटखा एवं पान मसाला से संबंधित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रकाश चौक पर स्थित मैसर्स राजाराम घनश्यामदास से पान विलास गुटखे का नमूना, दाल मंडी में नितिन के यहां से विमल पान मसाला का नमूना एवं मंडी स्थित नितिन तायल के प्रतिष्ठान से बाबा ब्रांड इलायची का नमूना लिया गया। टीम में अभिहित अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार कौशल, राजीव कुमार, डा. विकास कुमार, मोहितय कुमार, प्रेमचंद आदि शामिल रहे।