फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्व मंत्री की राजनीति छवि खराब की तो बर्दाश्त नहीं होगा

पूर्व मंत्री की राजनीति छवि खराब की तो बर्दाश्त नहीं होगा

Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की राजनीति छवि खराब की तो बर्दाश्त नहीं होगा
गुर्जर समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

खतौली। गुर्जर समाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार में समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शामली मनीष चौहान पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। गुर्जर समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समाज का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमएलसी या उनके पुत्र की छवि खराब की गई तो समाज चुपचाप नहीं बैठेगा।
शुगर मिल परिसर में पूर्व प्रधान सुंदर के आवास पर हुई बैठक में कर्णवीर पिपलहेड़ा ने कहा कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की छवि खराब करने के लिए उनके पुत्र मनीष चौहान पर लगाए गए आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति सत्तारुढ़ पार्टी में पदाधिकारी है तथा आरोप सत्ता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता के इशारे पर राजनीति के तहत लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार लगातार गुर्जर समाज का उत्पीड़न करने में लगी है। सूबे सिंह राणा की अध्यक्षता तथा दिमाग सिंह एडवोकेट के संचालन में हुई बैठक में राजवीर सिंह एडवोकेट, जगबीर सिंह एडवोकेट, सुंदर प्रधान, मोहित नागर, विरेंद्र सिंह गुर्जर, सुशील पंवार, ब्रिजेश प्रधान, मांगेराम प्रधान टिटौड़ा, धनपाल सिंह, रोहित कुमार, भागमल राणा, जगपाल सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
खतौली। गुर्जर समाज की बैठक में गांव लाडपुर में हुए अंतवाड़ा के छात्रों पर हमले के विरोध में रोष प्रकट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। गांव अंतवाड़ा में हुई गुर्जर समाज की बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि यदि दो सितंबर तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो गांव में महापंचायत कर अग्रिम कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed