फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा विधायक के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन

भाजपा विधायक के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन

Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन
भाजपा विधायक के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को कवाल के दलितों ने खतौली से भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक पुत्र व रिश्तेदार पर साथियों के साथ घर पर हमले का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी शकुंतला पत्नी मिंटू ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट परिसर के साथ ही पुलिस ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया। महिला के अनुसार 18 अगस्त को उसका बेटा पंकज गांव में ठेके से शराब लेने गया था, जहां उससे ओवररेट मांगे गए। विरोध करने पर उसे धमकी देकर ठेके से भगा दिया गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का बेटा, एक रिश्तेदार व दो अन्य साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया और वहां बैठे पंकज पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच। इसके बाद आरोपियों ने पंकज के साथ मारपीट कर दी। जब बेटी प्रियंका भाई को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए और धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि जब महिला घायल बेटे-बेटी को लेकर तहरीर देने जानसठ कोतवाली पहुंची तो विधायक के दबाव में उसे हड़काकर वहां से भगा दिया गया। महिला ने डीएम-एसएसपी से हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed