{"_id":"5aa96c344f1c1bae758b56bb","slug":"131521052724-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। भाकियू कार्यकर्ताओं ने रामपुर तिराहा चौकी पर पीटीओ द्वारा वाहन चेंकिग के दौरान उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव कर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देखकर पीटीओ वहां से चुपचाप निकल गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र में पीटीओ ने चेकिंग की तो डीएम दफ्तर पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
गांव रामपुर निवासी किसान राजकुमार का नौकर जसवीर बुधवार शाम खेतों से भैंसा-बुग्गी लेकर गांव लौट रहा था। रामपुर तिराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक भैंसा-बुग्गी में टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे भैंसा घायल हो गया और बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे किसान राजकुमार का पुत्र मामेश बाइक से डाक्टर को लेने जा रहा था। उसी वक्त रामपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे पीटीओ बलबीर सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसके द्वारा कई बार बताने पर भी पीटीओ ने उसे नहीं जाने दिया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने पीटीओ का घेराव कर किसानों का बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पीटीओ चुपचाप वहां से खिसक गया। जिससे नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। रामपुर चौराहा चौकी प्रभारी नवीन सैनी ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।