{"_id":"5a565fc94f1c1bfd188b45d2","slug":"131515610057-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय हाईस्कूल में प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय हाईस्कूल में प्रशिक्षण का समापन
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय हाईस्कूल में प्रशिक्षण का समापन
रतनपुरी। राजकीय हाईस्कूल बड़सू में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान और कुसुम फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास सुगम कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजुम परवीन ने मास्टर ट्रेनर प्रवक्ता सुचित्रा सैनी का बुकें देकर स्वागत किया। मास्टर ट्रेनर सुचित्रा सैनी प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर ने एसएमडीसी के सदस्यों के साथ सहभागी नियोजन, विद्यालय विकास योजना में समुदाय की भूमिका एवं नामांकन वृद्धि से जुड़े अन्य पहलुओं जैसे उन्नति कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया। प्रधानाध्यापिका अंजुम परवीन ने अभिभावक एवं समुदाय के सदस्यों के साथ नियमित बैठक एवं बाल मेले के आयोजन को प्रस्तावित किया। ग्राम प्रधान डा. संदीप सैनी ने ग्राम सभा के माध्यम से नामांकन वृद्धि कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका अंजुम परवीन ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में एसएमडीसी के सदस्य मेहराजुददीन, अनुराधा सैनी, प्रमिला सैनी, हरिओम शर्मा, संदीप कुमार, शालू, छवि खरे, प्रीति निगम, सुनीता, कलीराम आदि उपस्थित रहे।