{"_id":"5a5270f04f1c1b9b518b5852","slug":"131515352304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडौदरा मैराथन में अर्पिता को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वडौदरा मैराथन में अर्पिता को मिला तीसरा स्थान
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में अर्पिता को मिला तीसरा स्थान
मुजफ्फरनगर। गुजरात के वड़ौदरा में हुई मैराथन में जिले के रोहाना की अर्पिता सैनी को तीसरा स्थान मिला। उसे मेडल और 40 हजार का चेक दिया गया।
एसडी कॉलेज की बीपीएड की छात्रा अर्पिता सैनी ने रविवार को वड़ौदरा में आयोजित 21 किलो मीटर की मैराथन में भाग लिया। इंटरनेशनल मैराथन में अर्पिता सैनी ने दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोच कपिल कुमार ने बताया कि तीसरे स्थान पर रहने पर अर्पिता सैनी को मैडल और 40 हजार का चैक आयोजकों द्वारा दिया गया।
श्वेता ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। गांव नूनीखेड़ा की श्वेता ने नेट की परीक्षा पास की है। इसी के साथ जेआरएफ के अंतर्गत उसे रिसर्च फेलोशिप भी मिलेगी।
सीबीएसई ने रिसर्च फैलोशिप का परिणाम घोषित कर दिया है। नवंबर माह में आयोजित हुई परीक्षा में देश भर से करीब साढे़ नौ लाख अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में संस्कृत विषय में नूनीखेड़ा गांव के डॉ जितेंद्र आर्य की बेटी श्वेता ने नेट और जेआरएफ दोनो परीक्षा पास की। श्वेता ने कक्षा दस से लेकर एमए तक की शिक्षा दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा जेपी नगर में प्राप्त की। संस्कृत में एमए में उस ने 84.1 और ग्रेजुएट में 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। सफलता का श्रेय वह गुरुकुल की आचार्य डॉ सुमेधा और अपने माता-पिता को देती है।