{"_id":"5a4bd1f84f1c1b41198b4832","slug":"131514918392-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ का गन्ना भुगतान भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ का गन्ना भुगतान भेजा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
15 करोड़ का गन्ना भुगतान भेजा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने 20 से 26 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 14.89 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों/बैंकों को भेज दिया है।
48 जगह जलाए गए अलाव
मीरापुर। कड़ाके की ठंड के चलते नगर पंचायत की ओर से 48 जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम ने बताया कि आवश्यकता को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। सर्दी के चलते प्रशासन द्वारा चार जनवरी तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने पर बच्चों ने राहत की सांस ली है। उधर, नौ से 12 तक की कक्षाओं में भी शीत की वजह से छात्रों की उपस्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकों ने डीएम से 9 से 12 के बच्चों की भी शीत अवकाश की मांग की है। शीत और कोहरे के चलते दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। कड़ाके की ठंड का बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दिन में कुछ देर धूप निकलने पर बुजुर्गों ने राहत महसूस की।