{"_id":"5a4a8ac54f1c1b0b788b5f33","slug":"131514834629-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी को 12 घरों में गूंजी किलकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी को 12 घरों में गूंजी किलकारियां
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर 12 घरों में गूंजी किलकारियां
मुजफ्फरनगर।
जिला महिला चिकित्सालय में एक जनवरी को 12 नन्हें मेहमानों ने भी नववर्ष का स्वागत किया। जनपद के 12 परिवारों के बीच नन्हीं किलकारियां गूंजी। सोमवार को जन्म लेने वालों में छह बेटियां भी शामिल हैं। नवजातों के जन्म पर परिवारों में जश्न मनाया गया। सभी बच्चे स्वस्थ हैं और मां की गोद में अठखेलियां कर रहे हैं।
31 दिसंबर की शाम चिकित्सालय में 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया. जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया। प्रसव पीड़िता की देखरेख के लिए परिजन तीमारदारी के लिए मौजूद रहे। जैसे ही घड़ी का कांटा आगे बढ़कर नववर्ष (2018) में पहुंचा, तभी चरथावल के आलमपुर गांव निवासी रिजवाना को तेज प्रसव पीड़ा हुई। एक जनवरी 12 बजकर दो मिनट पर रिजवाना ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल में करीब 12 महिलाओं की शाम चार बजे तक डिलीवरी की गई। इन गर्भवती महिलाओं में छह को बेटियां हुई हैं, जबकि इतने ही बेटे पैदा हुए हैं। बच्चों के जन्म पर परिवारों ने जश्न मनाया। परिवारों ने बच्चों की खुशियों पर उपहार बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी है। महिला सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि महिला अस्पताल में एक जनवरी को 12 बच्चों का जन्म हुआ है, जिनमें छह लड़की और इतने ही लड़के शामिल हैं। सभी जच्चा-बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ है। हालांकि सर्दी की मौसम को देखते हुए अधिकांश नॉर्मल डिलीवरी वाले परिवार जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए हैं।
चिकित्सकों ने दिए बचाव के टिप्स
मुजफ्फरनगर। नववर्ष पर तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। शीतलहर और घटा छाने से हाड़कंपा देने वाली सर्दी हो गई। ऐसे में नवजात बच्चों को ठंड और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं को टिप्स दिए हैं। बच्चों की मां को खाने-पीने का ख्याल रखने के साथ अनेक उपाए बताए हैं। इसके अलावा बच्चों को गर्म कपड़ों में ढक कर रखने की सलाह दी है।