फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जरुरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार

जरुरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार

Fri, 22 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जरुरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार
जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार
विज्ञापन

जानसठ। प्रदेश सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत डीएवी इंटर कालेज में आयोजित नि:शुल्क ड्रेस का वितरण करते हुए स्कूल प्रबंधक कुलदीप गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार है।

बृहस्पतिवार को डीएवी इंटर कालेज में ड्रेस वितरण कार्यक्रम में प्रबंधक व प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने संयुक्तरूप से निर्धन छात्रों को निशुल्क ड्रेस वितरित की। प्रबंधक ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए सहायता के लिए हमें हर समय तैयार रहना चाहिए और इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। ऐसे कार्य के लिए युवा वर्ग आगे आ जाए तो देश से गरीबी स्वत: ही खत्म हो जाएगी। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गरीब व असहाय 187 छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया गया। उप प्रधानाचार्य समुद्र सैन, ब्रजेश कुमार, सचिन शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, शिवकुमार, जितेंद्र सैनी, योगेंद्र पाल, संजय कुमार पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed