{"_id":"5a3c08554f1c1bd1408be408","slug":"131513883733-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोनी त्यागी चुनी गई मिस जेकेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोनी त्यागी चुनी गई मिस जेकेपी
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
जैन कन्या पाठशाला (जेकेपी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे यूथ फेस्टिवल 2017 के चौथे दिन मिस जेकेपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रा सलोनी त्यागी मिस जेकेपी चुनी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी गजल भारद्वाज और प्राचार्य डॉ सीमा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ से अतिथि का सम्मान किया। मिस जेकेपी निर्णायक मंडल में ब्यूटीशियन साजिया और डॉ निशा शर्मा रही। प्रतियोगिता चार चरणों में हुई। पहले चरण में साड़ी ड्रेस एवं छात्रा का स्वयं परिचय, द्वितीय चरण में वेस्टर्न ड्रेस, तृतीय चरण में ट्रेडिशनल ड्रेस, फाइनल राउंड में प्रश्नोत्तरी परीक्षा हुई। निर्णायक मंडल के सवालों का त्वरित और सटीक उत्तर देने पर सलोनी त्यागी को मिस जेकेपी चुना गया। द्वितीय स्थान पर आयुषी त्यागी और तीसरे स्थान पर गुलशन रही। आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व के आधार पर मिस पर्सनेलिटी के लिए शगुफ्ता को चुना गया। मुख्य अतिथि गजल भारद्वाज ने कहा कि कॉलेज जीवन ही ऐसा है, जिसमें हम अपने भविष्य को निर्धारित करते हैं। जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर छात्राओं को आगे बढ़ना चाहिए। कॉलेज के कार्यक्रमों से एक उत्साह का संचार होता है। रचनात्मक कार्यों में छात्राओं को भाग लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ सीमा जैन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ रीता गर्ग, डॉ निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ संतोष, डॉ सोनाली, डॉ पूनम भारद्वाज, डॉ वर्चसा, डॉ पल्लवी, डॉ अंजलि शर्मा, डॉ रीतू मित्तल, डॉ सीता, नीता भटनागर, प्रतिमा आदि का सहयोग रहा।