{"_id":"5a3811104f1c1b4e718b9f85","slug":"131513623824-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दादा व पोती घायल, पोती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दादा व पोती घायल, पोती की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में पौत्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
रतनपुरी क्षेत्र में काली नदी पुल के पास रविवार की शाम को रोड़ी से भरे ट्रक ने साइकिल सवार दादा और पौत्री को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर अवस्था में घायल पौत्री की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्ड़ी निवासी बल्लू पुत्र हीरा रविवार की शाम को अपनी 12 वर्षीय पौत्री प्रियांशी पुत्री अजय कुमार को साइकिल पर लेकर रतनपुरी में डॉक्टर के यहां दवाई दिलवाने के लिए लेकर आया। जब दादा व पौत्री दोनों साइकिल से रतनपुरी से अपने गांव लौट रहे थे, तो रास्ते में काली नदी के पुल के पास बुढ़ाना की ओर से तेजी से आ रहे रोड़ी से भरे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दादा व पौत्री घायल हो गए। पौत्री प्रियांशी के पैर में काफी चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक तरसेम पुत्र सुक्खा निवासी करनाल, हरियाणा समेत ट्रक को हिरासत में ले लिया था। ट्रक चालक करनाल से रोड़ी लेकर गांव बड़सू जा रहा था। खतौली अस्पताल से चिकित्सकों ने प्रियांशी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रियांशी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रविवार की देर रात मवाना रोड स्थित ऐप्स नोवा अस्पताल में उपचार के दौरान प्रियांशी की मौत हो गई। प्रियांशी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मामा राजकुमार पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी कैलाशनगर ने रतनपुरी थाने में तहरीर दे दी है।