फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बूथवार आंकड़े जुटाने में लगे प्रत्याशी, समर्थक

बूथवार आंकड़े जुटाने में लगे प्रत्याशी, समर्थक

Mon, 27 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बूथवार आंकड़े जुटाने में  लगे प्रत्याशी, समर्थक

विज्ञापन
बूथवार आंकड़े जुटाने में लगे प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। मतदान के बाद अब प्रत्याशी और समर्थक बूथवार आंकड़े जुटाने में लगे हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में पड़े वोटों की गुणा-भाग में जुट गए हैं। एजेंटों के साथ समर्थकों से प्रत्येक बूथ के रुझान और वोटरों की संख्या को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बार शहर में महिला प्रत्याशी चेयरमैन बनेगी। साथ ही 50 सभासद भी चुने जाएंगे। इस बार पांच वार्ड बढ़ाए गए हैं।

रविवार को शहर की सरकार बनाने के लिए वोटिंग की गई। चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। मतदाताओं ने प्रत्याशियों की झोलियों में खुलकर वोट डाले हैं। वोटरों ने अपने-अपने हिसाब से प्रत्याशियों को वोट किया। प्रत्येक बूथ पर शहर में दो हजार से अधिक मतदाता रहे हैं, जिनमें से कहीं 50 फीसदी पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो कहीं 30 से 40 प्रतिशत आंकड़ा रहा है। मतदान के बाद सोमवार को प्रत्याशियों के कार्यालय वीरान हो गए। राजनीतिक दलों के नेताओं ने समर्थकों के साथ मिलकर बूथवार पड़े वोटों का आंकड़ा जुटाया है। सियासी दलों ने अपने-अपने पक्ष में पड़े वोटों का गुणा-भाग किया। सपा मुस्लिमों के साथ अन्य जातियों के वोट अपने पक्ष में मान रही है, जबकि बसपा भी दलित और मुस्लिम का गठजोड़ की गुणा-भाग करने में लगी है। कांग्रेस ने भी अपने परंपरागत वोट के साथ पाले में आए अन्य वोटों पर मंथन किया है। भाजपा नेताओं ने भी शहर की पॉश कालोनियों के साथ बस्तियों, मोहल्लों में मिले वोटों का आंकड़ा फीट किया है। सभी दल अपने-अपने हिसाब से जीत तय करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed