{"_id":"59fe0bc34f1c1b6e548bad9c","slug":"131509821379-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू संचालक किसानों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू संचालक किसानों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हू संचालक किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
खतौली(मुजफ्फरनगर)। भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि कोल्हू संचालक किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा।
गांव भैंसी में शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने विद्युत निगम द्वारा कोल्हू संचालक किसानों का उत्पीड़न किए जाने पर रोष प्रकट किया। राजू अहलावत ने कहा कि सन 2005 में शासन ने आदेश जारी किया था कि जिन किसानों ने अपनी ट्यूबवेलों पर कोल्हू लगा रखे हैं, उन निजी नलकूपों के उपभोक्ता किसानों को उनके स्वीकृत भार पर कृषि के लिए पानी, कुट्टी मशीन एवं खड़े कोल्हुओं को संचालित करने की अनुमति है। ऐसे किसान स्वीकृत भार पर ही अपनी ट्यूबवेल पर खड़े कोल्हू भी चला सकते हैं, उन पर विद्युत विभागीय कार्रवाई अपेक्षित नहीं है। इस आदेश की अवहेलना करते हुए विद्युत विभाग ने गांव बसेड़ा के किसान मनोज कुमार की बिजली की अतिरिक्त भार की रसीद काट दी थी। पीड़ित ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। अहलावत ने बताया कि कोर्ट ने किसान को राहत देते हुए विद्युत विभाग से रसीद वापस लेने के आदेश जारी किए थे। अब विद्युत विभाग के अधिकारी ऐसे किसानों की अतिरिक्त बिजली भार की रसीद काट रहे हैं, जिसको भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में विकास डायरेक्टर, नीरज पहलवान, अजय, सुभाष प्रधान, मोहन प्रधान, कल्लू कश्यप, सुनील आदि मौजूद रहे।