{"_id":"5984cef94f1c1b5e568b456e","slug":"131501875961-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेजों का खेल का कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेजों का खेल का कैलेंडर जारी
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले पर जीते तो मंडल में मिलेगा खेलने का मौका
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस ने इंटर कॉलेजों में होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है। खेलों में क्रिकेट से लेकर हैंडबाल, वॉलीबाल और तीरंदाजी तक शामिल किया गया है। विभाग ने बालक-बालिकाओं दोनों वर्ग के लिए कैलेंडर जारी किया है।
वार्षिक कैलेंडर में बालक वर्ग के लिए सुब्रतों फुटबाल से लेकर एथलेटिक्स के करीब 29 खेल शामिल हैं। जिसमें क्रिकेट के 14 से लेकर 19 वर्ष आयु के खिलाड़ियों के लिए मैच होंगे। इसी प्रकार ताइक्वांडो में भी 14 से 17 वर्ष तक, फुटबाल में 14, 19 और नेहरू हॉकी में 15 और 17 वर्ष आयु के लिए मुकाबले कराए जाएंगे। ऐसा ही शेड्यूल बालिका वर्ग के लिए रखा गया है। बालिकाओं के लिए भी 19 वर्ष आयु का क्रिकेट मुकाबला रखा गया है। टीमें पहले जिला स्तर पर प्रतिभा करेंगी। जिसमें जनपद के सभी स्कूल रखे गए हैं। इसके साथ ही टीमों का प्रदेश स्तरीय शेड्यूल भी साथ ही जारी किया है। प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में नवंबर माह तक आयोजित होंगी। डीआईओएस मुनेश कुमार की ओर से सभी कालेजों को खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया गया है।