फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 zonal, 41 sector magistrate deployed

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 13 जोनल, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात 

Sat, 11 Nov 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
13 zonal, 41 sector magistrate deployed
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जिले को 13 जोन और 41 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। रिजर्व में चार जोनल और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। 
विज्ञापन


जिले की दो नगर पालिका परिषदों और आठ नगर पंचायतों में निकाय चुुनाव होना है। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए डीएम ने जिले को 41 सेक्टरों और 13 जोन में बांटा है। इन सब पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। नगर पंचायत मीरापुर का जोन इंचार्ज एसीएमओ डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को बनाया गया है। यहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता सुनील गुप्ता रहेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर पीयूष सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मुख्यालय सिविल लाइन बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सहायक अभियंता गंगनहर कैलाश चंद्र, सहायक अभियंता आरईएस सुभाष चंद्र अग्रवाल, सहायक अभियंता जल निगम सुबोध कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी राशिद अब्बास जैदी, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर चौरसिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर शंभुशरण गोयल को शहर में जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए शहर कोतवाली को मुख्यालय बनाया गया है। सुशांत मिश्रा सहायक आयुक्त, यूएन शुक्ला जिला सेवायोजन अधिकारी, डॉ कुलदीप कुमार पशु चिकित्साधिकारी, अहमद यासीर, सहायक आयुक्त राज्य कर, डॉ विपिन कुमार तोमर पशु चिकित्साधिकारी, नरेंद्र कुमार पाल सीओ वन, संजय कुमार बंसल सहायक अभियंता जल निगम, हरपाल सिंह परियोजना अभियंता जल निगम को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 

इसके अलावा शहर में तीसरे जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अजित कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर को तैनात किया गया है। नईमंडी कोतवाली को इनका मुख्यालय बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अनिल कुमार अग्रवाल सहायक अभियंता नलकूप, रवि प्रताप सिंह परियोजना अभियंता, उदय प्रताप सिंह सहायक आयुक्त राज्य कर को तैनात किया गया है।

नगर पंचायत चरथावल के लिए डॉ. वीरेश सिंह संयुक्त निदेशक गन्ना शोध केंद्र को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनका मुख्यालय पुलिस स्टेशन चरथावल बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में रमेश चंद्र पांडेय सहायक आबकारी आयुक्त, अमरदीप सिंह पशु चिकित्साधिकारी को नियुक्त किया है। डीएम ने बताया कि नगर पंचायत भोकरहेड़ी का जोन मुख्यालय पुलिस स्टेशन भोपा बनाते हुए ओमप्रकाश रतूडी, उपायुक्त राज्य कर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 

सेेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अखिलेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी मोरना, डॉ. प्रमोद कुमार पशु चिकित्साधिकारी रामराज को बनाया गया है। नगर पंचायत जानसठ के लिए डॉ. जयप्रकाश सिंह संयुक्त निदेशक गन्ना शोध केंद्र को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए जोन मुख्यालय निरीक्षण भवन जानसठ बनाया है। उनके साथ इमरान परियोजना अभियंता जल निगम एवं सैलव कुमार सहायक अभियंता नलकूप को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद खतौली के लिए डॉ. सत्यपाल सिंह राणा को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए खतौली थाने को मुख्यालय बनाया गया है। 

कुलदीप सिंह सहायक आबकारी आयुक्त मंसूरपुर, दिनेश कुमार मोनवाल परियोजना अभियंता एवं डॉ उपेंद्र सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। खतौली में दूसरे जोन इंचार्ज शरद कुमार शुक्ला संयुक्त आयुक्त व्यापार कर को बनाते हुए जोन मुख्यालय नगर पालिका परिषद खतौली को बनाया गया है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में इनके साथ प्रकाशचंद्र चौरसिया सहायक आयुक्त राज्य कर, प्रभाष कुमार सहायक आयुक्त राज्य कर तथा राजकुमार शर्मा सहायक अभियंता जल निगम को बनाया है। नगर पंचायत बुढ़ाना के लिए योगेंद्र कुमार शर्मा अधिशासी अभियंता जल निगम को जोनल मजिस्ट्रेट और जोन मुख्यालय बुढ़ाना कोतवाली को बनाया है। 

इनके साथ राकेश प्रताप राव सहायक आयुक्त राज्य कर, डॉ विनित शर्मा पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. सचिन चौधरी पशु चिकित्साधिकारी, अखंड प्रताप सिंह संयुक्त आयुक्त राज्य कर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगर पंचायत सिसौली के लिए कमल मोहन मिश्रा संयुक्त आयुक्त राज्य कर को जोनल मजिस्ट्रेट, अविनेश कुमार सहायक अभियंता डॉ शरद कुमार शर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है।


नगर पंचायत शाहपुर के लिए कृष्ण प्रताप अपर आयुक्त राज्य कर को जोनल मजिस्ट्रेट तथा यशपाल सिंह सिरोही सहायक अभियंता जल निगम एवं डॉ. जितेंद्र वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगर पंचायत पुरकाजी के लिए राजीव त्यागी परियोजना प्रबंधक जल निगम को जोनल मजिस्ट्रेट, विजय सिंह चौहान सहायक आबकारी आयुक्त, डॉ. नीरज कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed