फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 thousand looted from a woman on the pretext of selling clothes

Muzaffarnagar News: कपड़ा बेचने के बहाने महिला से 13 हजार लूटे

Tue, 18 Apr 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
13 thousand looted from a woman on the pretext of selling clothes
गांव आसतनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। गांव आसतनगर में बच्चों के रेडीमेड कपड़े बेचने के बहाने बाइक सवार दो बदमाश घर में घुस गए और महिला से 13 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
थाना सिखेड़ा के गांव आसतनगर में मंगलवार दोपहर महिला दिलशाना अपने दो बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और कपड़े बेचने की आवाज लगाने लगे। दिलशाना ने ईद के लिउ बच्चों के लिए कपड़े खरीदने कही तो दोनों घर के अंदर आ गए। आरोप है कि दोनों युवक उसे धक्का देकर 13 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोस के कुछ लोग ने बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

सूचना पर भोपा पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी कपड़े वहीं पर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनमें बच्चों की पुरानी जींस पैंट आदि है। इसकी सूचना पीड़ित महिला ने सिखेड़ा पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed