फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 stalls will be set up in the district in jaggery festival

गुड़ महोत्सव में जनपद के लगेंगे 13 स्टॉल

Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
13 stalls will be set up in the district in jaggery festival
गुड़ महोत्सव में जनपद के लगेंगे 13 स्टॉल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ में होने वाले दो दिवसीय गुड़ महोत्सव में जिले के 13 गुड़ निर्माता अपने स्टॉल लगा रहे हैं। जैविक गुड़ भी लोगों को मेले में मिल पाएगा।

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि लखनऊ में शनिवार और रविवार दो दिन गुड़ महोत्सव का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। मौर्य ने बताया कि जो लोग लखनऊ के गुड़ महोत्सव में भाग ले रहे हैं, उनमें संगीता तोमर ने गुड़, शक्कर और खांड का स्टॉल लगाया है। शिवम कुमार ने जैविक गुड़ और शक्कर का स्टॉल लगाया। राकेश कुमार, ब्रजवीर सिंह, वसीम आलम, मोहर्रम अली, शुभम राठी, अयाज ने गुड़ और शक्कर स्टॉल लगाए है। गांव भलेड़ी के अजय कुमार, छछरौली के नरेंद्र राठी, खतौली के नदीम और वहलना के रामा जेगरी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। कोल्हू निर्माता रिजवान भी गुड़ महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। एक जनपद-एक उत्पाद में यहां गुड़ को ही रखा गया है। गुड़ के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में गुड़ महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed