{"_id":"5ffb413f8ebc3e2e7c282076","slug":"13-corona-patients-found-21-recovered-muzaffarnagar-news-mrt5198854152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 13 मरीज मिले, 21 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 13 मरीज मिले, 21 ठीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के 13 मरीज मिले, 21 ठीक हुए
मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं, जबकि 21 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। जनपद में अभी भी 262 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 111 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि रविवार को 1345 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए, जिनमें 13 नए मरीज कोरोना के मिले हैं। शहरी क्षेत्र में नौ लोग पॉजिटिव आए। बघरा में एक, खतौली क्षेत्र में एक, पुरकाजी क्षेत्र में एक, शाहपुर क्षेत्र में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। जनपद में अब तक 8286 मरीज कोरोना के मिल चुके है, जिनमें से 7918 मरीज ठीक हो गए है, अभी भी 262 एक्टिव केस है।
जिले में आज 15 स्थानों पर होगा पूर्वाभ्यास
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव को चल रही वैक्सीनेशन की तैयारियों के बीच जिले में दूसरा पूर्वाभ्यास सोमवार यानि आज होगा। इस बार 15 स्थानों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि यह ड्राई रन भी पांच जनवरी जैसा ही रहेगा। बिना डोज के वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस बार जनपद में 15 स्थानों पर यह ड्राई रन होगा। इसमें सभी नौ ब्लॉक की सीएचसी, स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, शांति मदन अस्पताल, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, वर्धमान अस्पताल, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल शामिल है। सभी 15 स्थानों पर तीन-तीन सदस्यीय टीम को पूर्व की भांति तैनात किया जाएगा। सवेरे दस से 12 बजे तक ड्राई रन होगा। यह दो सत्रों में होगा। इस बार इस ड्राई रन के लिए 420 हेल्थ वर्कर्स को चिह्नित किया गया है। एक सत्र में इस बार 15 हेल्थ वर्कर्स शामिल किए गए हैं।