फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ोकरहेड़ी के हर्षप्रीत ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण

ोकरहेड़ी के हर्षप्रीत ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण

Tue, 22 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ोकरहेड़ी के हर्षप्रीत ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण
भोपा। मोरना-भोपा क्षेत्र में खेल संसाधनों की भारी कमी के बावजूद क्षेत्र के युवा कड़ी मेहनत के चलते खेेलों में शानदार मुकाम हासिल कर रहे हैं। जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी मंगल बहादुर के बेटे नीशू ने जहां राष्ट्रीय फुटबाल टीम का हिस्सा बनकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं, अब भोकरहेड़ी के हर्षप्रीत ने पुणे में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता के बॉक्सिंग वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

इससे पहले भोकरहेड़ी के ही शुभम सहरावत ने भी खेलो इंडिया प्रतियोगिता के वॉलीबाल इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश की टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों युवकों की इस स्वर्णिम कामयाबी से गदगद जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, डॉ हरपाल पंवार और खेल अधिकारी रविंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीण प्रतिभाओं की यदि सही समय पर पहचानकर उन्हें खेल के उचित संसाधन व सही प्लेटफार्म प्रदान किया जाए तो निश्चित ही क्षेत्र से और भी प्रतिभाएं देश-विदेश में परचम लहराएंगी।
विज्ञापन


ओर युवा भी कर रहे क्षेत्र का नाम रोशन
भोपा। खेल जगत में इससे पहले भी कई युवा खेलों की दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। मोरना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी विरेंद्र सिंह देश के प्रसिद्ध एथलीट कोच के रूप में जाने जाते हैं, जो पुणे में स्थित सांई प्रशिक्षण केंद्र में लगभग 20 वर्षों से नामचीन खिलाडियों को कोचिंग दे रहे हैं। वहीं, भोपा के मोनू शर्मा 50 से भी अधिक युवाओं को फुटबॉल के गुरू सिखा रहे हैं। इनके अलावा, गांव बसेड़ा निवासी अर्जुन देशवाल प्रो-कबड्डी में प्रतिभागी के रूप में चमक बिखेर रहा है, जबकि गांव अथाई व धीराहेड़ी के कई अन्य युवाओं ने भी खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed