{"_id":"5c461426bdec22128b558835","slug":"121548096550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस तक मनाया जायेगा बेटी बचाओ बेटी पढाओं उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस तक मनाया जायेगा बेटी बचाओ बेटी पढाओं उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस तक मनाया जाएगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उत्सव
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सैलीब्रेशन वीक 21 से 26 जनवरी तक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कल के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना है। डोर टू डोर अभियान में आशा प्रत्येक घर का दौरा करेगी।
कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उत्सव सप्ताह के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बेटी बचाओ, बेटी पढाओ स्टिकर चिपकाएं। स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा की जाए। स्वास्थ्य व पोषण पर गोष्ठी भी की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तरों पर हस्ताक्षर अभियान चलाएं। स्वयं रक्षा प्रशिक्षण, कानूनी अधिकारों पर जागरूकता के बारे में बताया जाएगा। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 23 जनवरी को जिला अस्पताल में बालिकाओं के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। जैन कन्या डिग्री कालेज में टॉक शो-ऑन बैरियोस कानून और महिलाओं के कल्याण के विषय में गोष्ठी का आयोजन होगा। 24 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढाओं बेस्ट गर्ल फ्रेडली पंचायत, बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट कमेटी आदि के द्वारा गोष्ठी होगी। 25 जनवरी को श्रीराम कालेज में जागरूकता सृजन गतिविधियों, नुक्कड नाटक, फिल्म शो, लोक मीडिया, कठपुतली शो, स्थानीय चैन, रेडियों आदि का उपयोग, टॉप शो, पीसी - पीएनडीटी एक्ट और एमटीपी एक्ट पर कार्यक्रम किया जाएगा। 26 जनवी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभाग जानकारी देंगे। बैठक में एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, बीएसए दिनेश यादव, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा, समाज सेविका बीना शर्मा, डॉ गीतांजलि वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।