{"_id":"5c3cce8dbdec22736934aa33","slug":"121547488909-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू में पटटे में आने से घायल मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू में पटटे में आने से घायल मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक की मौत पर बरपा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। गांव कम्हेड़ा स्थित कोल्हू में पट्टे में आने से घायल मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से गुस्साए मजदूरों ने कोल्हू पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा गंगनहर पार मोहम्मद आमिल ने कोल्हू लगा रखा है। बिहार राज्य के जिला सहरसा के थाना सनहर्षा के गांव अर्मिता निवासी 30 वर्षीय मिथलेश पुत्र महेंद्र यादव अपने साथी मजदूर बबलू, धीरेंद्र, दिलखुश के साथ माह अक्तूबर से कोल्हू में कार्य करता था। सोमवार की सुबह छह बजे बिजली चली जाने पर वह कोल्हू का पट्टा मोटर पर चढ़ाने लगा, तो अचानक बिजली आ जाने से मोटर चल गई। वह पट्टे में आ जाने से घायल हो गया। कोल्हू मालिक घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर साथी की मौत होने पर गांव जटवाड़ा, खेड़ी फिरोजाबाद, ढ़ांसरी, मीरापुर, जड़वड़, कटिया, कम्हेडा आदि में काम करने वाले बिहार राज्य के मजदूरों ने कोल्हू में हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूरों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रीना, बेटे अंकुर, अंकित आदि का रो रोकर बुरा हाल है। मजदूरों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। गांव के प्रधान गुलफाम, पूर्व प्रधान इमरान के अलावा गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।