{"_id":"5c002dbbbdec2241563e40af","slug":"121543515579-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम पलटी, चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम पलटी, चालक व क्लीनर घायल
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम पलटी, चालक व क्लीनर घायल
रतनपुरी/खतौली। रामपुर कांटे के पास कंबलों से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक और क्लीनर घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। डीसीएम चालक अमरोहा निवासी नसीम पुत्र मन्नासा अपने क्लीनर रंजीत पुत्र रघुबीर बुधवार को पानीपत से कंबल लादकर अफजलगढ़ के लिए चला था। बुधवार की देर रात रतनपुरी क्षेत्र में रामपुर कांटे के पास गन्ने से भरे ट्रक को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। डीसीएम के पलटने से चालक व क्लीनर घायल हो गए। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर अस्पताल में दोनों का उपचार कराया। बृहस्पतिवार की सुबह उपचार कराने के बाद चालक व क्लीनर घटनास्थल पर पहुंचे। चालक ने क्रेन मंगवाकर डीसीएम गाड़ी को सीधी कराई। इसके बाद चालक डीसीएम को लेकर चला गया।