{"_id":"5ba152e6867a557fe9786095","slug":"121537299174-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों पर रोक लगाने को लेकर बीडीओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों पर रोक लगाने को लेकर बीडीओ का घेराव
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खातों पर रोक लगाने को लेकर बीडीओ का घेराव
मोरना। खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगाने को लेकर ग्राम प्रधानों ने हंगामा करते हुए बीडीओ का घेराव किया। मोरना खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के पश्चिम प्रभारी प्रमोद त्यागी, मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर राठी व जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान के नेतृत्व में मोरना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों हंगामा किया।
ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिवों और एडीओ पंचायत द्वारा ग्राम प्रधानों से कमीशन के रुप में मोटी रकम मांगी जा रही है। कमिशन न देने पर उनके खातों पर रोक लगा दी गई। जिससे ग्राम प्रधानों के मान सम्मान को ठेस पहुंची तथा गांव का विकास भी प्रभावित हो रहा है। हंगामा कर रहे ग्राम प्रधानों ने बीडीओ से कहा कि उनका शोषण किया जा रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्राम प्रधानों के खातों से अगर रोक नहीं हटी, तो वे बीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे और उच्च अधिकारियों से भ्रष्ट एडीओ पंचायत को हटाने की मांग करेंगे। खंड विकास अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व खंड विकास अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई न्यायोचित नहीं थी। बुधवार को लेटर जारी कर ग्राम प्रधानों के खातों से रोक हटा दी जाएगी। इस दौरान विकास खंड मोरना क्षेत्र के ग्राम प्रधान अनुज पहलवान, कपिल नागर, धीरज राठी, नरेंद्र सिंह, संसार सिंह, बुद्धराम, संजीव कुमार यादव, जान मोहम्मद, बिट्टू, मेनपाल, राजीव चेयरमैन, गुलफाम, राजेंद्र, शेर मोहम्मद, सेवाराम, अजब सिंह, धारा सिंह, अशोक, योगेश, सुशील शर्मा आदि रहे।
युवक को तमंचे के साथ दबोचा
मोरना। ग्राम बेहड़ा सादात में नशे में धुत होकर युवक ने तमंचे दिखा आतंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, गांव चौरावाला में जुआरी और सट्टा करने के आरोपी सहित आधा दर्जन लोगों को भी जेल भेजा है। ग्राम बेहड़ा सादात निवासी अशोक उर्फ शोकी पुत्र छत्रपाल शराब पीकर तमंचे से डराने के मामले में पुलिस ने उसे दबोच लिया। उधर, ग्राम चौरावाला स्वास्थ्य उपकेंद्र में पुलिस ने छापामारी कर आबाद पुत्र कालू, फहीमुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज, सहेंद्र पुत्र नेकीराम, अली पुत्र इरफान निवासी चौरावाला और राजेश पुत्र उदयपाल निवासी भेड़ाहेड़ी को जुआ और सट्टा खेलते गिरफ्तार कर जेल भेजा।