फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर में पड़ाव के बाद जन अधिकार पद यात्रा निकली

नगर में पड़ाव के बाद जन अधिकार पद यात्रा निकली

Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगर में पड़ाव के बाद जन अधिकार पद यात्रा निकली
आप सांसद को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा का सोमवार की रात को पड़ाव के बाद मंगलवार की सुबह कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने स्वागत कर रवाना किया। पद यात्रा के संयोजक एवं पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आर्य समाज, पटेल चौक, जानसठ तिराहा, नगरपालिका द्वार, बुढ़ाना मोड़ आदि स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व कन्हैया पैराडाइज में शिक्षा मित्रों के अलावा आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सांसद संजय सिंह को सौंपा। सांसद ने उनकी लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का आश्वासन दिया। पदयात्रा में पश्चिम जोन प्रभारी सोमेंद्र ढाका, मीनाक्षी श्रीवास्तव, इकराम अंसारी आदि का भी स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला संयोजक अरविंद बालियान, राज सिंह, विधानसभा क्षेत्र के संयोजक कुलदीप तोमर, अनुभव कौशिक, प्रभात मोतला, वरुण शर्मा, ठाकुर पवन, नरेश प्रधान धवल, पंकज गोरियान, संदीप चौधरी, दानिश, पूनम देवी, प्रेमचंद शर्मा, अजीत अहलावत, मनीष बैंसला, राजेश, विनोद, मुन्ना अंसारी, शमशाद अंसारी, ब्रजपाल सिंह पंवार, मैनपाल आर्य, हरपाल, प्रवीन, विरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed