{"_id":"5b8992ff42c792463a2e5fea","slug":"121535742719-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिया से रुठ आई विवाहिता की थानेदार ने करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिया से रुठ आई विवाहिता की थानेदार ने करा दी शादी
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। घर के झगड़े में पिया से रूठ कर चली आई विवाहिता की होमगार्ड से कराई गई शादी थानेदार के लिए झमेला बन गई। पति को जैसे ही बीवी की शादी कराए जाने की खबर मिली, उसके होश उड़ गए। देहरादून से आए पति ने बवाल किया तो पुलिस ने आनन-फानन में उसकी पत्नी को होमगार्ड के घर से बुला कर उसे सौंप दिया।
थानों में शादियां तो बहुत सुनी होगी, मगर जिले के चरथावल थाने में होमगार्ड की 27 अगस्त को कराई गई शादी ने पुलिस की फजीहत करा दी। गत सप्ताह एक महिला चरथावल में घूमती नजर आई। हैबतपुर बस अड्डे पर एक ठेली वाले ने उसे अपने यहां पनाह दी, जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई। पुलिस ने जानकारी की, लेकिन महिला कौन है, कहां से आई है, यह जाने बिना पुलिस लौट आई। दो दिन बाद खुद महिला थाने पहुंच गई। थाने में तैनात होमगार्ड जय सिंह ने इंस्पेक्टर से महिला से उसकी शादी कराने का आग्रह किया। महिला का अतीत जाने बिना थानेदार ने भी माला और मिठाई मंगाने का फरमान दे दिया। ग्रामीणों और स्टाफ की मौजूदगी में होमगार्ड और महिला ने एक दूसरे को वरमाला पहना दी।
होमगार्ड जय सिंह शादी के बाद महिला को अपने गांव सिंकदरपुर ले गया। होमगार्ड की पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी है। शादी के तीन दिन बाद 30 अगस्त को देहरादून से महिला का पति और रिश्तेदार चरथावल थाने पहुंच गए। उनके ऐतराज के बाद पुलिस के होश ठिकाने आए। परिजनों ने बताया कि मनमुटाव के बाद महिला घर से गायब हो गई थी। बृहस्पतिवार रात दो बजे महिला को सिकंदरपुर गांव से बुलवाया गया और पति की सुपुदर्गी में दे दिया गया। रात में ही परिजन महिला को लेकर उत्तराखंड चले गए। सिकंदरपुर ग्राम के प्रधान पति कर्म सिंह ने बताया कि होमगार्ड जय सिंह की थाने में जिस महिला से शादी कराई गई, वो वापस चली गई थी। बिना जानकारी के शादीशुदा महिला की होमगार्ड से शादी कराने के फैसले पर इंस्पेक्टर की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
तीन शादियां करा चुके है इंस्पेक्टर
मुजफ्फरनगर। चरथावल प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का थाने में शादियां कराने का शौक चर्चाओं में है। अभी तक वह तीन शादियां करा चुके हैं। कसबे के नदीम पुत्र दिलशाद का रिश्ता सहारनपुर की शबनम से हुआ था, लेकिन किसी बात को लेकर निकाह नहीं हो सका। गत 18 जुलाई को लड़की खुद ही चरथावल आ गई। इंस्पेक्टर ने परिजनों की सहमति से मौलवी मोबीन को थाने में बुला कर निकाह पढ़वा दिया। पति-पत्नी के विवाद के एक मामले में भी थाने में मौअज्जिज लोगों के बीच सुलहनामा करा कर उन्हें एक दूसरे से माला पहनवाई गई। पुलिस वारदातों के खुलासे कर पाए या नहीं, मगर इंस्पेक्टर का शादी कराने का अंदाज निराला है।
- होमगार्ड जय सिंह से जिस महिला की शादी कराई थी, वह वापस लौट गई है। मुझे जानकारी मिली थी कि महिला बेसहारा है और इधर-उधर भटक रही है। उसका जीवन सुख से बीते, इसीलिए थाने के होमगार्ड से शादी करा दी गई थी। महिला ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि से अवगत नहीं कराया था। - विंध्याचल तिवारी इंस्पेक्टर, थाना चरथावल
- चरथावल थाने में किस आधार पर महिला की शादी होमगार्ड से कराई गई, इसकी जानकारी नहीं है। यदि महिला पहले से शादीशुदा है, तो उसका इस तरीके से विवाह कराना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- ओमवीर सिंह एसपी सिटी