फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बड़ौदा ग्रुप आरोही के कार्यक्रम ने बांधा समां

बड़ौदा ग्रुप आरोही के कार्यक्रम ने बांधा समां

Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौदा ग्रुप आरोही के कार्यक्रम ने बांधा समां
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में शनिवार रात बड़ौदा ग्रुप द्वारा आरोही कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें भारतीय संस्कृति व सभ्यता के विभिन्न रूपों को सुंदर ढंग से मंचीय प्रस्तुतियों के रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को अभिभूत किया गया।
विज्ञापन

खतौली शुगर मिल की ओर से आयोजित किए गए गीत संगीत से परिपूर्ण आरोही कार्यक्रम में बड़ौदा ग्रुप के कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक अंदाज में राजस्थानी, गुजराती व अन्य प्रदेशों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें राजस्थान के घूमर नृत्य ने दर्शकों को तालियां बजाने को विवश कर दिया। बैंड ग्रुप फ्यूजन के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। खतौली शुगर मिल के प्रबंधक अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह व तहसीलदार सदर रंजीत सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सुख-दु:ख का भेद खोलती हैैं मुदाएं
मुजफ्फरनगर। मुद्रा शरीर की अपनी मौन भाषा है, जो सुख-दु:ख का भेद खोल देती हैं और जीवन व व्यवहार को प्रभावित करती हैं। मुद्रा चित्त के भावों को अभिव्यक्त करने की एक सरल विधि है, जो योग का ही एक अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने रविवार को ग्रीन लैंड स्कूल में आयोजित साप्ताहिक चर्चा में बताया कि मुद्राओं द्वारा पांचों तत्वों को संतुलित करके हम स्वस्थ रह सकते हैं। मुद्राएं पांच प्रकार की होती हैं। तात्विक मुद्राएं, प्राणिक मुद्राएं, उपचारक मुद्राएं, आध्यात्मिक मुद्राएं व यौगिक मुद्राएं। शरीर की चेतना को जगाने में मुद्राएं सहायक होती है, जो साधक में सात्विकता लाकर आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। अनन्या दत्त आर्य ने कहा कि मुद्रा कुछ विशेष चक्रों में ऊर्जा की पूर्ति करती हैं। योगी विपुल सहरावत ने शाम्भवी मुद्रा, खेचरी मुद्रा, प्राणायाम मुद्रा व चिन्न मुद्रा के लाभ व विधि पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने कहा कि मुद्राओं से अनिंद्रा, कैंसर, तनाव, उल्टी, घबराहट, सर्दी-जुकाम व विटामिनों की कमी को भी दूर किया जा सकता है। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, केंद्र प्रमुख राजसिह पुंडीर, ओमप्रकाश वर्मा, नीरज शर्मा, संजीव बालियान, अंकुर मान, रेखा शर्मा, सरिता धीमान व पूनम वर्मा उपस्थित रहे।


नौ जुलाई की मध्यरात्रि से बसों का चक्का जाम
मुजफ्फरनगर। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की ओर से नौ जुलाई से काम बंद करते हुए परिवहन निगम की बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी गयी है। यूनियन की ओर से कहा गया है कि प्रदेश सरकार के द्वारा आठ अप्रैल 2018 को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में समयबद्ध किये गये समझौते को लागू न करने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत नौ जुलाई की मध्य रात्रि से लेकर दस जुलाई की मध्यरात्रि तक कलमबंद चक्का जाम हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त जानकारी यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री व प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार तोमर द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed