{"_id":"5b201d584f1c1b694d8b614a","slug":"121528831320-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशिक्षा व क्रूर हिंसा से देश का पर्यावरण बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशिक्षा व क्रूर हिंसा से देश का पर्यावरण बिगड़ा
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशिक्षा व हिंसा से देश का पर्यावरण बिगड़ा
शाहपुर। आर्थिक आजादी आंदोलन के संचालक भरत गांधी ने कहा कि अशिक्षा व क्रूर हिंसा के कारण देश का पर्यावरण बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हालात बदलने पर ही जनता की गरीबी व अमानवीयकरण समाप्त होगा।
कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित समाधान सभा द्वारा आयोजित धारणा शिविर में बिगड़ता पर्यावरण, बढ़ता अमानवीयकरण विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए संचालक भरत गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण अशिक्षा के साथ साथ क्रूर हिंसा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए देश के आम आदमी को सजग होना होगा। क्योंकि पर्यावरण बिगड़ने से देश में विभिन्न प्रकार की आपत्ति आ सकती हैं । उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह समाज में जाकर जनता को पर्यावरण के प्रति सजग कर उन्हें इससे होने वाली हानियों के बारे में बताएं। उन्होंने अमानवीयकरण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश में लगभग 65 करोड़ लोग असक्षम है, जो गरीबी व उपेक्षा से पीड़ित हैं। हमें देश से गरीबी हटाने के साथ साथ समाज को सक्षम बनाना होगा। वर्तमान समय मशीनी युग है। छोटे से लेकर बड़े कार्य मशीनों द्वारा कराएं जा रहे हैं, जिसने लोगों का रोजगार छीना है तथा बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने देश व प्रदेश की सरकारों से आह्वान किया कि यदि सरकारों को देश से गरीबी हटाने के साथ अक्षम व्यक्ति को सक्षम बनाने तथा आम आदमी के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने होंगे, तभी देश से गरीबी मिट सकती है। कार्यक्रम के संयोजक अमर नायक राहुल सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 17 जून तक आयोजित होगा।
छुरी समेत गिरफ्तार
शाहपुर। कस्बा चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने बताया कि गश्त के दौरान कसेरवा नहर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध छुरी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नफीस पुत्र हाक्कम अली निवासी गांव कसेरवा बताया। आरोपी का चालान किया गया।
विज्ञापन
कैश वैन का समय निर्धारित
खतौली। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए निगम ने बिल जमा करने वाली कैश वैन का समय निर्धारित किया है। एसडीओ विद्युत मनोज कुमार ने बताया कि समय सुबह आठ से दो बजे तथा शाम की शिफ्ट में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित किया गया है। बिल जमा करने वाली कैश वैन पूर्व की भांति क्षेत्र के मोहल्लों में पहुंचेगी।