{"_id":"5b103f3c4f1c1bf86e8b597c","slug":"121527791420-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी रहने को जीवन में योग जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी रहने को जीवन में योग जरुरी
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरोगी रहने को जीवन में योग जरूरी
मुजफ्फरनगर। आयुष आपके द्वार योजना के तहत पटेलनगर के पार्क और चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में आयुर्वेद चिकित्सा कैंप, आयुर्वेद संगोष्ठी और योग का कार्यक्रम हुआ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज ने लोगों को आयुर्वेद की महत्ता बताया। साथ ही निरोगी रहने को नित्य योग करने का आह्वान किया। पटेलनगर पार्क में योग प्रशिक्षक अनुज त्यागी ने साधकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। डॉ बजाज ने जोड़ों के दर्द, अनिंद्रा, तनाव, पेट के रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में योग शिविर में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ महावीर सिंह ने आयुर्वेद चिकित्सा उपचार कर औषधि का वितरण किया। इस दौरान उप जिला क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई, वरुण सिंह, सुरेंद्र वर्मा, साहब सिंह, लीलू आदि मौजूद रहे।