{"_id":"5af73b384f1c1bdb408b4cfa","slug":"121526151992-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कार्य बंद कराकर मजदूरों को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कार्य बंद कराकर मजदूरों को भगाया
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार्य बंद कराकर श्रमिकों को भगाया
मंसूरपुर। सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग न करने की जानकारी पर गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन ने ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य को रुकवा दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने मजदूरों को भगा दिया। इसके बाद सभी ग्रामीण डीएम से मिलने के लिए मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
मंसूरपुर गन्ना विकास परिषद के सौजन्य से गांव मुनव्वरपुर चौराहे से दौलतपुर तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया था। शनिवार को परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि ठेकेदार ने फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण में माल कम डलवाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर तुरंत सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने काम करने वाले कर्मचारियों को वहां से भगा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार का मुंशी यूसुफ मिला। चेयरमैन ने मुंशी को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ठेकेदार व इंजीनियर नहीं आएंगे, तब तक किसी भी हालत में कार्य शुरू नहीं किया जाए। काम रुकवाने वालों में विपिन कुमार, रालोद नेता विकास बालियान, दिनेश कुमार, विकास कुमार, रितेश आदि शामिल रहे।