फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विचार गोष्ठी व गंगा सफाई अभियान चलाया

विचार गोष्ठी व गंगा सफाई अभियान चलाया

Mon, 09 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विचार गोष्ठी व गंगा सफाई अभियान चलाया
पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया
विज्ञापन

मीरापुर। गंगा हरीतिमा अभियान के तहत वन विभाग के द्वारा विचार गोष्ठी व गंगा सफाई अभियान चलाया गया। वन विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन देवल के पूर्व प्रधान अवतार सिंह के आवास पर किया गया।

आकांक्षा डिग्री कालेज, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, फैजाम जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी विद्यालय मुकल्लमपुरा के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी के बाद क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण की जानकारी ली। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की। कार्यक्रम का संचालन नाहर सिंह टिकौला ने किया। उधर, आकांक्षा डिग्री कालेज, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, नेहरू युवा केंद्र तथा वन विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों व खंड विकास अधिकारी, जिला उद्यान निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी आदि के सहयोग से गंगा बैराज स्नानघाट पर सफाई कार्य किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने गंगा सफाई अभियान की विस्तार से जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र से संबंधित बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में निधि चौधरी, अविराज चौधरी, कोमल, वाद विवाद प्रतियोगिता में निशा, तमन्ना, लवप्रीत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वन रेंज अधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण व गंगा सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मोहन कुमार बहुखंड़ी, देवेेंद्र कुमार, रमेश चंद, प्रहलाद सिंह, लताफत, शखावत, गय्यूर, मोनू, सुनील कुमार, प्रियंका आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed