{"_id":"5ac918894f1c1bcb618b5f5e","slug":"121523128457-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू में आग लगी
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हू में आग लगी
भोपा। कोल्हू में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। कस्बे में गंग नहर के दूसरी पार कई कोल्हू लगे हुए हैं। वहीं पर भोपा निवासी चौधरी किरणपाल ने अपने साथी फारूख, धर्मेंद्र के साझे में कोल्हू लगा रखा है। शनिवार को सब लोग कोल्हू के कार्य में लगे हुए थे, तभी एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो देखा कोल्हू के झोंक में आग लग रही है। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ ही देर बाद कोल्हू की झोपड़ी, छप्पर आदि को अपनी चपेट में ले लिया। कोल्हू पर मौजूद लोगों सहित राहगीरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से गुड़ व अन्य सामान सहित लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है।