{"_id":"5aa6c5a14f1c1ba4758b51a3","slug":"121520879009-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भोपा।
पशुओं को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों ओ से एक दूसरे के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे दी गयी है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
गांव नंगला बुजुर्ग निवासी इनाम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके परिजन जंगल में पशु चराते हैं। सोमवार दोपहर उसका बेटा अहतराम बाग में पशु चरा रहा था। पशु नाले के पास चर रहे थे। कुछ देर बाद जाकर देखा तो पशु गायब मिले। इसकी खबर अहतराम ने परिजनों को दी। उसके बड़े बेटे इकराम और इसरार भी पशुओं को तलाशने लगे तो जौली गाव के जंगल में पशु एक खेत में मिल गए। आरोप है कि उसके पशुओं को चोरी कर खेत में रखा गया था। इसी बात को लेकर जौली निवासी खेत स्वामी अजमत से उसके बेटों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि अजमत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके बेटों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। उधर, जौली निवासी अजमत पक्ष का कहना है कि पशुओं ने उसकी फसल में काफी नुकसान कर दिया, इसका एतराज किया तो इनाम पक्ष के लोगों ने जावेद और हसमत को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल बताए गए हैं। दोनों की पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है।