{"_id":"5a9d88f64f1c1b512f8b5869","slug":"121520273654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम की जगह बांटे दिए द्वितीय प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम की जगह बांटे दिए द्वितीय प्रश्नपत्र
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में सोमवार को जीव विज्ञान और कॉमर्स के अधिकोषण तत्व के प्रथम प्रश्न पत्र के बजाए दोनों के द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को बांट दिए गए, जबकि इन पेपरों की परीक्षा बुधवार सात मार्च को होनी है। इस घोर लापरवाही से माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रथम प्रश्नपत्र का वितरण कराया। इस संबंध में डीआईओएस की ओर से केंद्र व्यवस्थापक समेत छह शिक्षकों के खिलाफ नईमंडी थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। उक्त सभी को तत्काल प्रभाव से परीक्षा केंद्र से हटा दिया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा पूरी हो चुकी है, जबकि इंटर की जारी है। सोमवार को दूसरी पारी में दोपहर दो बजे से इंटर जीव विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (कोड 376) और कॉमर्स का अधिकोषण तत्व प्रथम प्रश्नपत्र (कोड 384) की परीक्षा थी। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में इन प्रश्न पत्रों के स्थान पर जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (कोड 377) और अधिकोषण तत्व द्वितीय प्रश्न पत्र (कोड 385) के बंडल खोलकर बिना देखे ही परीक्षार्थियों को बांट भी दिए, जबकि इन दोनों विषयों की परीक्षा सात मार्च बुधवार को होनी है। परीक्षार्थियों ने ही कक्ष निरीक्षकों को इसकी जानकारी दी कि उन्हें प्रथन प्रश्न पत्र के बजाए द्वितीय प्रश्न पत्र दे दिया। इसकी जानकारी होने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना विभागीय अधिकारियों को मिली तो उनमें की अफरातफरी मच गई। तुरंत ही अधिकारी कॉलेज पहुंचे और परीक्षार्थियों से बांटे गए पेपर लेकर उन्हें दोनों विषयों के निर्धारित प्रश्न पत्र दिए गए।
प्रधानाचार्य समेत छह के खिलाफ एफआईआर
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने जनता इंटर कॉलेज मुस्फताबाद पचेंडा के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य विनोद कुमार, उप केंद्र व्यवस्थापक संत कुमार, सहायक अध्यापक अनिल कुमार, मनोज कुमार, सीमांत सत्य और हरेंद्र सिंह के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईओएस ने बताया कि उक्त सभी को परीक्षा केंद्र से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दूसरे प्रश्न पत्र मंगवाए गए
मुजफ्फरनगर। जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र और अधिकोषण तत्व द्वितीय प्रश्न पत्र लीक होने के कारण सात मार्च को होने वाली इन परीक्षाओं के लिए अन्य कोड के प्रश्न पत्र मंगवाए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह लीक हुए प्रश्न पत्रों को डीआईओएस कार्यालय में जमा कर दूसरे प्रश्न पत्रों को ले जाएं, ताकि सात मार्च को निर्धारित समय पर परीक्षा हो सके। इस संबंध में बोर्ड को भी पूरी जानकारी दे दी गई है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।