{"_id":"5a9c3c574f1c1b410b8bc0e0","slug":"121520188503-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर क्रिकेटर्स ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर क्रिकेटर्स ने मैच जीता
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जनपद क्रिकेट लीग में रविवार को सीनियर क्रिकेटर्स ने मैच जीता। उसने एकॉर्ड क्लब मंसूरपुर को रोमांचक मैच में 14 रनों से हराकर अंतिम तीन टीमों में जगह बनाई। सीनियर के बनाए 174 रनों के जवाब में एकॉर्ड क्लब 160 रन बना सका।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग में सीनियर टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। विकास बालियान ने 38 रन, विवेक के 40 रन बनाए। इसके बाद सीनियर ने लगातार विकेट खोए। जिससे एक समय उनके 150 पर पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंकुर और लोविश आहूजा ने नॉट आउट रहते 174 तक योग पहुंचा दिया। लोविश ने 16 और अंकुर ने 23 रन बनाए। शिवांश ने तीन और आयुष ने दो विकेट लिए। बाद में मंसूरपुर ने तेज शुरुआत की। नाजिम 49 और अबदुल ने 22 रन जोड़े। हर्ष वर्धन, अंकुर और गौरव की अच्छी गेंदबाजी से सीनियर ने बाद में मैच पर पकड़ बना ली। मंसूरपुर के खिलाड़ी 160 रनों पर आउट हुए। अंकुर मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर आदिल और रवि कौशिक तथा स्कोरर गर्वित रहे।