फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खुशहाल जीवन के लिए तालीम जरुरी

खुशहाल जीवन के लिए तालीम जरुरी

Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खुशहाल जीवन के लिए तालीम जरुरी
खुशहाल जीवन के लिए तालीम जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आल इंडिया मुत्ताहिदा महाज के तत्वावधान में मेरिट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खुशहाली और तरक्की का रास्ता तालीम से होकर गुरजता है। इसके लिए अभिभावक भी जागरूक हों और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करे, तभी समाज का विकास संभव है।

आर्य समाज रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर इरतजा करीम ने किया। उन्होंने कहा कि इल्म वह चीज है, जिसे इंसान मेहनत करके पाता है। यह विरासत में नहीं मिलता है। वक्त के साथ चलने वाले ही तरक्की पाते हैं। इसके लिए जागरूक रहकर आगे बढ़ें। सैय्यद फैसल अली ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा का बोलबाला है। ऐसे में मुस्लिम समाज को भी शिक्षा की ओर उन्मुख होना पड़ेगा, तभी समाज विकास के पथ पर सवार होगा। इसके लिए सामूहिक पहल करने की जरूरत है। हसन बाकर काजमी और आरए खान ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा, ताकि वह समय के साथ कदमताल कर सके। इसके बाद करीब 800 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। सभी मेधावियों को अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहनवाज आफताब एवं संचालन महबूब आलम ने किया। इस मौके पर मौलाना गुलजार कासमी, मौलाना सईद कासमी, मुफ्ती मोहम्मद जाहिद, मौलाना जुबैर रहमानी, राशिद अली, वली हैदर, रोनक अंसारी, अरशद सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद असलम, रफीक अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed