फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हनुमान ने लंका में आग लगाई, सीता की सुध ली

हनुमान ने लंका में आग लगाई, सीता की सुध ली

Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
हनुमान ने लंका में आग  लगाई, सीता की सुध ली
हनुमान ने लंका में आग लगाई, सीता की सुध ली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की रामलीलाओं में लंका दहन की लीला देखने को भीड़ उमड़ी। हनुमान ने अपनी पूंछ से लंका में आग लगा दी। मां जानकी की सुध ली। इसी के साथ बालि वध, विभीषण शरणागत, हनुमान-रावण संवाद की लीलाओं का आयोजन हुआ।
टाउन हाल में चल रही रामलीला का राजेश गोयल, तिलकराम, विजय सिंघल, अनिल बत्रा, जयंती बहन, प्रियंका बहन ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संजय शर्मा, वैभव मित्तल, नीरज अग्रवाल, नंदकिशोर ने बैज लगाकर स्वागत किया। रामलीला में देर रात लोग जमे रहे। लंका दहन की लीला का यहां अलग ही दृश्य रहा। हनुमान-रावण संवाद, विभीषण शरणागत, बालिवध की लीला हुई।
विज्ञापन

नईमंडी में चल रही रामलीला में सुग्रीव मित्रता, बालि वध और लंका दहन की लीला हुई। मनोहारी मंचन को देखने के लिए लोगों में अलग ही उत्साह रहा। संजय मित्तल, अशोक गर्ग, वेद प्रकाश मित्तल, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद अग्रवाल, विपिन टोनी, प्रवीण कुमार, आदित्य भरतिया आदि रहे। नईमंडी के पटेलनगर में चल रही रामलीला में लंका दहन की लीला का रोमांचपूर्ण मंचन हुआ। हनुमान मॉ जानकी को भगवान श्रीराम की निशानी दिखाते हैं। बालि वध की लीला का मंचन हुआ। मनीश तायल, संजय गोयल, सुनील गर्ग, संजय कुच्छल ने दीप प्रज्चलन किया। अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, विकल्प जैन, जितेंद्र कुच्छल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed